उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन तहसील के बौंठ गांव के रहने वाले अभिनेता सुशील बौंठियाल नई वेब सीरीज 'दुनिया की ठांए-ठांए' में मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी एनएसडी से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। इसके बाद वह साल 2006 में मुंबई पहुंचे थे।
अभिनय का सफर और प्रमुख कार्य
सुशील बौंठियाल अपने करियर में 'फुलवा', 'कागज', 'गुलाब गैंग', 'बिल्लू बार्बर' और 'सेल्फी' जैसी फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उनके पिता राजस्व परिषद में कार्यरत थे और साल 1981 में उनका ट्रांसफर लखनऊ हुआ था।












पाठकों की राय