दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट के आधार पर अदालत ने यह कार्रवाई की है।

दो नवंबर को कोर्ट में पेशी

अदालत के निर्देश के अनुसार नोरा फतेही को आगामी 2 नवंबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। मामले में उन्हें सरकारी गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराना है।

जांच एजेंसी के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल मामले में नोरा फतेही को एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की लग्जरी गाड़ी, महंगे बैग और ज्वेलरी जैसे उपहार मिले थे। इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस और अदिति सिंह का नाम भी जुड़ा हुआ है।