शिवपुरी में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय बालिका क्रिकेट और बालक-बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को पूरे हो गए। यह खेल प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से शुरू हुई थी।
बालिका क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भोपाल ने इंदौर को 2 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल की टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में इंदौर की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 104 रन ही बना सकी। इस मैच में आर्या नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रन बनाए। उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान कुल 352 रन बनाए।
नेटबॉल प्रतियोगिताओं के फाइनल में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालक वर्ग के फाइनल में ग्वालियर संभाग ने रीवा को 12-7 के अंतर से पराजित किया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्वालियर ने भोपाल को 14-11 से मात दी।
प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण को लेकर जानकारी दी गई है कि विजेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम बुधवार सुबह 10 बजे सांदीपनि स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा।












पाठकों की राय