मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जिला प्रशासन ने कर्ज न चुकाने वाले 12 बड़े बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा के नेतृत्व में की गई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी के इन बकायादारों में गुरदेव सिंह पर सर्वाधिक 23.08 लाख रुपए का बकाया है। इसके अलावा गुरमीत कौर पर 1.23 लाख रुपए, गुरप्रीत सिंह पर 2.53 लाख रुपए और दीदार सिंह पर 3.39 लाख रुपए का कर्ज बकाया है।
सूची में शामिल अन्य बकायादारों में सतनाम सिंह पर 3.29 लाख, गुरजिंदर कौर पर 1.05 लाख, गुरविंदर कौर पर 3.58 लाख, जगजीत सिंह पर 3.02 लाख और कप्तान सिंह गुर्जर पर 1.66 लाख रुपए बकाया हैं।
साथ ही जहार सिंह, मारकूलिन गिल और जसवीर सिंह पर क्रमशः 1.91 लाख, 1.94 लाख और 1.84 लाख रुपए की राशि बकाया दर्ज की गई है। प्रशासन द्वारा कुर्क की गई इन संपत्तियों की नीलामी मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147 के तहत की जाएगी।












पाठकों की राय