रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी सोमबीर 21 अक्टूबर को 15 दिन की कैजुअल लीव पर घर आया था। यह घटना 23 अक्टूबर की है, जिस दौरान घर पर आरोपी की मां कमलेश और बड़ी बेटी अनीशा भी मौजूद थीं।

जांच के अनुसार, आरोपी ने भागती हुई अपनी पत्नी मनीषा को सीढ़ियों पर चाकू मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चार दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में सास और देवर को बाहर कर दिया है।

हत्या की वजह और जांच

हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आरोपी सोमबीर घर की सजावट को लेकर विवाद की बात पर अड़ा है, जो पुलिस और परिवार को हजम नहीं हो रहा है। वहीं, इस घटना की चश्मदीद बड़ी बेटी अनीशा ने झगड़े की असली वजह पर अभी तक चुप्पी साध रखी है।