महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य के 28 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली थी। समेकित बाल विकास सेवाएं के उपनिदेशक ने 10 जुलाई 2026 को इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2026 तय की गई थी।
पाली जिले में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 22 कार्यकर्ता और 60 सहायिका के पद शामिल थे। संविदा पर काम करने वाले ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार ने चयन के नाम पर 30 से 40 हजार रुपए तक वसूलने का दावा किया था।
पाली में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर बर्खास्त
मामले सामने आने के बाद पाली में आरोपी ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर राकेश कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि, दलालों के दावों के अलावा विभाग के अन्य स्तरों पर आधिकारिक संलिप्तता की पुष्टि अभी बाकी है।
इससे पहले सवाईमाधोपुर में सितंबर 2024 के दौरान एसीबी ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामकिशन कुम्हार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।









पाठकों की राय