मणिपुर की राजधानी इम्फाल में शनिवार को मैतेई संगठनों ने रैली निकाली। इस रैली का आयोजन कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कुकी उग्रवादियों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन समझौता रद्द करने की मांग की।
नगा संगठनों का समर्थन और प्रदर्शन
नगा संगठनों की शीर्ष संस्था यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) ने इस रैली का समर्थन किया। इसके अलावा सेनापति और चंदेल जिलों में भी नगा संगठनों द्वारा रैलियां निकाली गईं।
कमेटी के संयोजक वाई धीरें ने सरकार के इस्तीफे की मांग की। वहीं सेनापति जिले में उप मुख्यमंत्री नेमचा किपगेन के इस्तीफे की मांग की गई। राज्य में मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है।









पाठकों की राय