मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में 18 वर्षीय सोनिया जामनिया की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया जामनिया गांव की रहने वाली थी और गुरुवार को धार के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
मौत से नाराज परिजनों ने मांडू के मुख्य चौराहे पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर करीब 200 वाहन फंस गए, जिससे यातायात बाधित रहा.
मृतक के पिता शिवराम ने चंदन कटारे, उसकी मां और पत्नी पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंदन कटारे के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3/5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
घटना के बाद प्रशासन ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच दिन का समय दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









पाठकों की राय