देशभर में आज सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा है। विभिन्न क्षेत्रों में शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच चांद निकलने का अनुमान जताया गया है।
मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले असम और सबसे आखिर में केरल में चांद दिखने की संभावना है। वहीं, पंजाब के कुछ परिवारों में महिलाएं पानी की जगह कच्ची लस्सी से चांद को अर्घ्य देती हैं।
हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के पर्व पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है। इस छुट्टी की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है।
त्योहार के इस अवसर पर बाजारों में लैब-ग्रोन डायमंड की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। ये डायमंड प्राकृतिक हीरों से करीब 70 प्रतिशत तक सस्ते होते हैं।
बाजारों में बढ़ी डायमंड की मांग
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित चौथ का प्रसिद्ध मंदिर इस पर्व से जुड़ा प्रमुख स्थल है। हालांकि, मौसम की गड़बड़ी के चलते चंद्रमा के स्पष्ट न दिखने की अनिश्चितता भी बनी हुई है।









पाठकों की राय