मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी जिले के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के खातों में कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपए भेजे जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे।
शिवपुरी जिले में इस दौरान 221 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन किया जाएगा।
योजना का सफर और बढ़ी हुई राशि
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। इसके तहत नवंबर 2025 से हर महीने मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपए कर दिया गया है।









पाठकों की राय