भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्कूल स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने अपने पूर्व छात्र विनोद गुप्ता और IIT खड़गपुर फाउंडेशन अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस नए स्कूल का नाम बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल AI रखा जाएगा। इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस फंड का एक बड़ा हिस्सा पूर्व छात्रों के सहयोग से जुटाया जा रहा है।

फंडिंग और नामकरण

तय योजना के अनुसार, इस 35 करोड़ रुपये के फंड में से 12.5 करोड़ रुपये का योगदान विनोद गुप्ता के परिवार की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा, 10 करोड़ रुपये का योगदान एक अन्य पूर्व छात्र द्वारा प्रदान किया गया है।

संस्थान में इस AI स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत अगले सत्र से होने की संभावना जताई जा रही है।