हिसार के डाबड़ा चौक पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। कार को एचटीएम थाने में तैनात एसपीओ सुरेंद्र सिंह चला रहा था।
अस्पताल में भर्ती हैं घायल दंपती
घायलों की पहचान 28 वर्षीय रविंद्र और उसकी 21 वर्षीय पत्नी प्रीति के रूप में हुई है। रविंद्र नहर विभाग में सिक्योरिटी गार्ड है और प्रीति प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। यह दंपती मूल रूप से गांव फरीदपुर का रहने वाला है।
घटना के बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।









पाठकों की राय