हरियाणा में करवाचौथ के पर्व पर विभिन्न जिलों में चांद दिखने का समय अलग-अलग रहा। 29 अक्टूबर 2026 को अंबाला में रात 9.03 बजे सबसे पहले चांद नजर आया।

अंबाला में चांद दिखने के दो मिनट बाद ही बादल छा जाने से वह ओझल हो गया, हालांकि करीब आधे घंटे बाद आसमान फिर साफ हो गया। इसके अलावा पंचकूला में रात 9.10 बजे और जींद में रात 9.20 बजे चांद का दीदार हुआ।

बारिश वाले जिलों में व्रत खोलने के उपाय

कुरुक्षेत्र, सोनीपत और नारनौल में देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। ब्रह्मसरोवर परिसर स्थित कात्यायनी देवी मंदिर के संचालक पंडित बलराम गौतम ने बादल या बारिश की स्थिति में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके चंद्रमा का ध्यान कर व्रत खोलने की बात कही।