चंडीगढ़ में आगामी वर्ष तीन दिवसीय 55वें रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने इस आयोजन के लिए 1.32 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
फेस्टिवल के दौरान हेलीकॉप्टर राइड, फूल प्रदर्शनी, रंगोली और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस बार किसी भी कंपनी ने आयोजन में रुचि नहीं दिखाई है, और प्रायोजक मिलने या न मिलने की स्थिति में टेंडर प्रक्रिया काम करेगी।
नगर निगम सदन के अन्य अहम फैसले
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के अनुसार, सदन की बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए। इसके तहत रिहायशी मकानों के अलग फ्लोर के लिए अपने हिस्से का बकाया टैक्स भरकर स्वतंत्र प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा, शहर में सफाई कार्य देख रही लायन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत कंपनी को अपने कर्मचारियों को पहले सैलरी देने के बाद ही बिल भुगतान किया जाएगा।









पाठकों की राय