हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। सरस्वती नगर क्षेत्र के ऊंचा चंदना रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।
हादसे में गांव फतेहपुर निवासी 76 वर्षीय गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।









पाठकों की राय