अभिनेत्री यामी गौतम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म में ज़ूनी हक्सर के किरदार के लिए दिया गया है।

यामी ने साल 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी। 'विक्की डोनर' और 'उरी' के बीच लगभग सात साल का अंतर रहा था।

उरी फिल्म के दौरान खेती करने का बनाया था मन

करियर के संघर्ष के दौरान यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदी थी। फिल्म 'उरी' के न चलने की स्थिति में उन्होंने वहां खेती करने का मन बना लिया था।