अभिनेता वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में एक साथ काम किया था।
इस फिल्म में वरुण धवन ने रोहन नंदा का किरदार निभाया था, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिमन्यु सिंह की भूमिका निभाई थी।
कॉफी विद करण में किया था जिक्र
हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 9 में वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'हीटेड राइवलरी' के भारतीय रूपांतरण के लिए चुना था। 'हीटेड राइवलरी' छह एपिसोड की एक कनाडाई रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है।









पाठकों की राय