राजस्थान में सुहागिनों का पर्व करवा चौथ इस साल गुरुवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 अक्टूबर की रात 1:07 बजे होगी।
व्रत के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से शाम 6:56 बजे तक रहेगा। इस समयावधि में व्रती महिलाएं विधि-विधान के साथ करवा माता की पूजा-अर्चना कर सकेंगी।
धार्मिक परंपरा के अनुसार व्रत के समापन के लिए चांद का दीदार जरूरी होता है। भौगोलिक स्थिति के आधार पर राजस्थान में सबसे पहले धौलपुर में रात 8:14 बजे चांद नजर आएगा।
वहीं राज्य के पश्चिमी छोर पर स्थित बाड़मेर में सबसे आखिर में रात 8:44 बजे चांद दिखने की उम्मीद है। इसके अलावा राजधानी जयपुर में चंद्रोदय रात 8:23 बजे होने की संभावना जताई गई है।












पाठकों की राय