हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क विस्तार परियोजना की घोषणा की है। इसके तहत पुराने दिल्ली रोड को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अधिक चौड़ा और सुगम बनाया जाएगा।
घोषणा के अनुसार, चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक के मार्ग को मौजूदा 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन किया जाएगा। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपए यानी करीब 43.35 करोड़ रुपये तय की गई है।
प्रशासन का मानना है कि इस मार्ग के 6 लेन हो जाने से क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। हालांकि, इस निर्माण कार्य के शुरू होने और इसके पूरी तरह से मुकम्मल होने की निश्चित समयसीमा या तिथि अभी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।












पाठकों की राय