हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान 50 वर्षीय एक निजी स्कूल के टीचर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान विशाल कौंडल के रूप में हुई है, जो जोलपलाखी, घुमारवीं के रहने वाले थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उन्हें एक्सरसाइज के दौरान घुटनों के बल बैठने और फिर जमीन पर लेटने देखा जा सकता है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर इस अचानक हुई मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि, मौत की असल और आधिकारिक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।












पाठकों की राय