छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 2 नवंबर को विभिन्न जिलों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में गत 27 अक्टूबर को मुख्य अतिथियों के निर्धारण के लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
इस वर्ष के राज्योत्सव के लिए 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम निर्धारित की गई है। इस थीम के आधार पर ही प्रदेशभर में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है, जो महिलाओं और युवाओं की प्रगति पर केंद्रित होगी।
जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर जिले के मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रम की कमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा संभालेंगे और वे मुख्य अतिथि होंगे।
इसके अलावा, जांजगीर-चांपा जिले के मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उत्सव के दौरान सरकारी भवनों पर 1 से 3 नवंबर तक विशेष रोशनी की जाएगी।












पाठकों की राय