पटना जिले के बाढ़ स्थित उमानाथ में तीन में से एक गंगा घाट पर स्नान पर रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध को हटाने की मांग स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी ने की है।

नाव से कुछ लोगों के डूबने के बाद इस घाट पर स्नान रोके जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, खुले दो घाटों की सीढ़ियों के नीचे बने क्यूब में दरारें होने की भी आशंका जताई गई है।

एसडीपीओ ने किया घाट का निरीक्षण

मांग के बाद एसडीपीओ रामकृष्ण ने शाम को प्रतिबंधित घाट का निरीक्षण किया है। इस मामले में गुरुवार को एसडीओ और एसडीपीओ द्वारा घाट की फिर से समीक्षा की जाएगी।

घाट को दोबारा खोलने या प्रतिबंध जारी रखने को लेकर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। समीक्षा के बाद ही इस पर कोई स्पष्ट कदम उठाया जाएगा।