छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने का मामला सामने आया है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर ली है।
यह घटना 28 अक्टूबर 2026 की है। आरोपी अरुण सिंह ने कुछ समय पहले एक सेकंड हैंड स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी, जिसके वैध कागजात उसके पास नहीं थे। इसके बाद उसने अपनी पुरानी एक्टिवा का नंबर सीजी 12 बीपी 4887 निकालकर इस स्प्लेंडर बाइक पर लगा लिया था।
कैसे हुआ फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा
दादर रोड पर लोकेश अग्रवाल ने स्प्लेंडर बाइक पर एक्टिवा का नंबर देखा और युवक को रोक लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी अरुण सिंह के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 और 151 के तहत कानूनी कार्रवाई की है। युवक ने स्प्लेंडर बाइक पर दूसरी गाड़ी का नंबर क्यों लगाया था, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।












पाठकों की राय