हल्द्वानी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान पर कड़ा विरोध जताया है। अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा घुसपैठिए उत्तराखंड के हैं। इस बयान के बाद उत्तराखंड में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
ज्योति अधिकारी ने एक वीडियो जारी कर अखिलेश यादव के इस बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने वीडियो में अखिलेश यादव को उत्तराखंड का दामाद बताते हुए उनके इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
माफी की मांग और विपक्षी दलों की चुप्पी
अपने वीडियो संदेश में इन्फ्लुएंसर ने राज्य के विपक्षी दलों की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि उत्तराखंड के विपक्षी दल इस मामले पर चुप क्यों हैं।
बता दें कि अखिलेश यादव की पत्नी का परिवार मूल रूप से पौड़ी का था और बाद में देहरादून के जोगीवाला में शिफ्ट हो गया था।












पाठकों की राय