बृहस्पति ग्रह शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। पंचांगभेद की वजह से कुछ पंचांगों में गुरु के इस राशि परिवर्तन की तारीख 1 नवंबर भी बताई गई है।

इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को गुरु सिंह राशि में वक्री होगा। गति में बदलाव के कारण वक्री गुरु 25 जनवरी 2027 को वापस कर्क राशि में आ जाएगा।

ग्रह की चाल और वक्री तिथियां

आगे चलकर 13 अप्रैल 2027 को गुरु कर्क राशि में मार्गी होगा। इसके बाद 26 जून 2027 को गुरु फिर से सिंह राशि में प्रवेश करेगा।