चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश तथा तेज हवाएं दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार कर चुका है।

बुधवार को जगदलपुर में 15.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।