उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान तापमान में पांच से आठ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
स्थिति को देखते हुए राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
किसानों के लिए कृषि विभाग की गाइडलाइन
आईएमडी और कृषि विभाग ने किसानों के लिए फसल कटाई और सुरक्षित भंडारण की गाइडलाइन जारी की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 14447 जारी किया गया है।












पाठकों की राय