आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर इससे पहले पीएसी की बैठक में चर्चा हुई थी।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट दी गई है।
मुख्यमंत्री धूरी सीट से लड़ेंगे चुनाव
पार्टी की इस पहली सूची में वित्तमंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं है, हालांकि उनके नाम न होने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
इस पहली सूची में पार्टी ने अपने मौजूदा सभी विधायकों को दोबारा टिकट दी है।









पाठकों की राय