संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर के एंट्री रूट पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में कुल 23 वाहन आपस में टकरा गए, जिनमें 18 कारें और 5 ट्रक शामिल थे।

यूएई के गृह मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। मृतकों में यूएई, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

मृतकों में कई देशों के नागरिक शामिल

मृतक भारतीयों में मुहम्मद अस्मिल, मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज शामिल हैं। मृतकों में केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के जुड़वां भाई-बहन भी हैं। कुछ शव बुरी तरह जलने के कारण उनकी अंतिम पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।