जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने समय के सदुपयोग और उसके महत्व पर महत्वपूर्ण जीवन सूत्र प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि बीता हुआ समय कभी लौटकर वापस नहीं आता है।
स्वामी अवधेशानंद गिरि के अनुसार, जीवन का प्रत्येक क्षण व्यक्ति को जीवन के अंत की ओर ले जाता है। बीता हुआ कल निकल चुका है और आने वाला कल निश्चित नहीं है, इसलिए केवल वर्तमान ही हमारे पास उपलब्ध है।
वर्तमान का महत्व और समय का मूल्य
उन्होंने बताया कि समय का मूल्य समझने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन को सार्थक बना पाता है। इसलिए सभी को व्यर्थ की बातों, आलस और अनावश्यक कार्यों में समय गंवाने से बचना चाहिए।






पाठकों की राय