केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए अनुसंधान श्रेणी में राजस्थान के सात पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। इस सूची में आईपीएस अनुष्ठा कालिया का नाम भी शामिल है।
खाजूवाला में सुलझाया था तस्करी का मामला
आईपीएस अनुष्ठा कालिया ने खाजूवाला थाना क्षेत्र में ड्रोन से हथियारों की तस्करी का एक बड़ा मामला सुलझाया था। खाजूवाला के चक 24 KND में एक खेत में मिले पैकेट से पांच मेड इन चाइना पिस्टल और 325 कारतूस बरामद हुए थे।
जांच में सामने आया कि इस तस्करी का मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू फरीदकोट जेल में बंद था और वहीं से मोबाइल के जरिए अपना नेटवर्क चला रहा था। आईपीएस अनुष्ठा कालिया सितंबर 2025 में कैडर बदलकर राजस्थान आई थीं।









पाठकों की राय