पाली के बांगड़ जिला हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड में चूहों द्वारा मरीजों के पैर कुतरने की गंभीर घटना सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए तत्काल कार्रवाई की है और चार कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया है।
घटना में मोतीसिंह और हसीना बानो को चूहों द्वारा काटे जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने होमगार्ड नारायणसिंह और हेल्पर पिंकी को हटा दिया है।
चार कर्मचारियों पर गिरी गाज
इसके अलावा वार्ड प्रभारी तसनीम खातून और नर्सिंगकर्मी रामकेश मीणा को भी सर्जिकल वार्ड से हटाकर अन्य वार्ड में तैनात किया गया है। अस्पताल परिसर में चूहों के आतंक को रोकने के लिए वार्ड में चूहे मारने की दवा भी रखवाई गई है।









पाठकों की राय