राजस्थान के डीडवाना जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में 27 अक्टूबर 2026 को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 40 वर्षीय ओमप्रकाश ने अपनी 16 वर्षीय भतीजी अक्षिता की कुल्हाड़ी से हमला कर मौके पर ही हत्या कर दी।
घटना के दौरान जब मृतका की दादी तुलछा देवी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी के हमले में वह भी घायल हो गईं। इस जानलेवा हमले के बाद आरोपी ओमप्रकाश ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के अनुसार, गंभीर हालत में आरोपी ओमप्रकाश को पहले डीडवाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, आरोपी और मृतका के बीच हुए इस खूनी संघर्ष और विवाद का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।












पाठकों की राय