प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।

अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शनिवार सुबह गांधीनगर में संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का एजेंडा अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है।

कर्नाटक में करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

इससे पहले शुक्रवार को अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 15,600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इस दौरान बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन और मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया गया।

गुजरात दौरे के अंतर्गत उनका बनासकांठा के अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम था, जो अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।