पंजाब के बठिंडा में एक स्टूडेंट के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक स्टूडेंट ने अपने पीजी रूम में फंदा लगाकर सुसाइड किया था। इस घटना के बाद मृतक के पिता जसविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने थाना सिविल लाइंस में एफआईआर नंबर 330 दर्ज कर ली है। इस मामले में हनुमानगढ़ जिले के निवासी लवप्रीत सिंह और गुरजोत कौर को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस जांच और एफआईआर दर्ज
पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने और ब्लैकमेलिंग के दावों की पुलिस जांच अभी जारी है।









पाठकों की राय